फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पार्टी चिन्ह पर होंगे इस बार शिमला नगर निगम के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली बार पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए थे चुनाव, दावेदार ज्यादा होने से इस बार पार्टियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में होने जा रहे नगर निगम के चुनाव इस बार पार्टी चिन्ह पर करवाए जाएंगे। सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। पार्टियों की ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी दावेदारों को पार्टी चिन्ह दिए जाएंगे।
विज्ञापन


साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं करवाए गए थे। इसके चलते कई वार्डाें में दावेदारी को लेकर काफी असमंजस रहा था। निर्वाचन आयोग से अलग-अलग चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कई दावेदारों ने जनता के बीच खुद को पार्टी का दावेदार बताया था। इस बार यह असमंजस नहीं रहेगा। सरकार विधानसभा चुनाव के बाद होने जा रहे प्रदेश के इस पहले चुनाव को पार्टी चिन्ह पर करवाने जा रही है। तीनों प्रमुख दलों ने वार्ड स्तर पर प्रत्याशी तय करने के लिए शुरुआती सर्वे शुरू कर दिया है। अब जल्द ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी की ओर से जिन्हें चुनाव चिन्ह मिलेंगे उनके साथ पार्टी नेता वार्डाें में जाकर प्रचार में भी जुटेंगे।
विज्ञापन




पार्टी चिन्ह पर होंगे चुनाव : नरेश चौहान
शिमला नगर निगम के चुनाव इस बार पार्टी चिन्ह पर ही करवाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
-नरेश चौहान प्रधान मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें