फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव: हिमाचल कांग्रेस ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम, यहां देखें

Sun, 21 Mar 2021 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में चार नगर निगमों के चुनाव
  • कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
  • धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर एमसी में होंगे चुनाव
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनावों के लिए कांग्रेस के 64 में से 55 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची रविवार शाम को जारी कर दी गई है। मंडी नगर निगम के सभी 15 वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कुल नौ प्रत्याशियों पर पेच फंसा हुआ है। पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची सोमवार को निकलेगी। प्रदेश हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं,

विज्ञापन


भाजपा सोमवार को प्रत्याशियों की घोषण करेगी। बता दें चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों और तीन ब्लॉकों में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव के लिए सोमवार से 24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकनपत्र भर सकेंगे। नगर निगमों के 64 वार्डों में हो रहे चुनाव पहली बार पार्टी चिह्न पर होंगे। भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को चुनाव समितियों की बैठकें कीं, लेकिन प्रत्याशी तय नहीं कर पाई।

अब सोमवार को दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशियों का एलान करेंगी। मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना और फिर नतीजे घोषित किए जाएंगे। शहरी निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और पंचायत चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल होगा। राज्य चुनाव आयोग धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम सहित, छह नगर पंचायतों चिड़गांव, नेरवा, आनी, निरमंड, कंडाघाट और अंब में चुनाव करवा रहा है। इसके अलावा जिला शिमला के टुटू, चौपाल और मंडी जिले के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला एमसी के उम्मीदवारों की सूची



सोलन एमसी के उम्मीदवारों की सूची



पालमपुर एमसी के उम्मीदवारों की सूची


मंडी एमसी के उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें