हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष यादवेंद्र गोम्मा ने चारों नगर निगमों सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला के चुनाव के लिए विभाग के पदाधिकारियों को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया है। सोलन नगर निगम के वार्ड 1,2 और 3 के प्रभारी भूपेंद्र कौशल प्रभारी और लेखराम व हेमचंद कश्यप सह प्रभारी बनाए हैं। वार्ड 4, 5 और 6 के प्रभारी विद्यासागर और सह प्रभारी इंद्र सिंह, शक्त राम कश्यप और मोहन नेगी सह प्रभारी रहेंगे। वार्ड 7, 8 और 9 के प्रभारी पलक राम कश्यप, विक्की सिंधु और चुन्नी लाल सह प्रभारी होंगे।
वार्ड 10, 11 और 12 में प्रभारी रवींद्र कुमार बंसल, सह प्रभारी ईश्वर दास भोलटा और नारायण सह प्रभारी रहेंगे। वार्ड 16 और 17 में प्रभारी ऊषा तोमर, सह प्रभारी मनोज और रमेश होंगे। मंडी नगर निगम के वार्ड 1, 2, 3 और 4 के प्रभारी नरोत्तम राम, सहप्रभारी खूबे राम चौहान, रमेश कुमार एडवोकेट, संतोष कुमार होंगे। वार्ड 5, 6 और 7 के प्रभारी डॉ. इंद्र पाल, सह प्रभारी तुला राम और भीम सिंह बनाए हैं। वार्ड 8, 9 और 10 प्रभारी शकुंतला, सह प्रभारी संतराम और कर्म चंद भाटिया हैं। वार्ड 11, 12 और 13 का प्रभारी ब्रह्म दास चौहान, सह प्रभारी दौलत राम और केसरी लाल बनाए हैं।
वार्ड 14 और 15 के प्रभारी नरेश चौहान, अर्जुन कौंडल, राकेश कुमार और राज कुमार चौधरी सह प्रभारी होंगे। पालमपुर नगर निगम वार्ड 2 और 3 के प्रभारी संजय कुमार, सह प्रभारी मोहिंद्र कुमार और संजय डोगरा होंगे। वार्ड 4 और 5 के रवींद्र बिट्टू प्रभारी और विजय कुमार सह प्रभारी। 1, 6, 7 और 8 के प्रभारी बालकृष्ण, सह प्रभारी राजेश कलेड़ी और महेंद्र सिंह। वार्ड 9, 10, 11 और 12 के प्रभारी राज कपूर, सह प्रभारी सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार होंगे। वार्ड 13,14 और 15 की प्रभारी सुभद्रा देवी, कर्म चंद और कृष्ण चंद सह प्रभारी होंगे।
धर्मशाला नगर निगम के वार्ड 1, 2 और 3 के प्रभारी कमल किशोर, सह प्रभारी सुरेंद्र कुमार और प्रीतम चंद सह प्रभारी, वार्ड 4, 5 और 6 के प्रभारी जीवन कुमार, सह प्रभारी शैली ग्राम हीर और बंसी लाल। वार्ड 7, 8 और 9 मिल्खी राम प्रभारी, ईश्वर दास और मोहिंद्र कुमार सह प्रभारी। वार्ड 10, 11 और 12 के प्रभारी करतार चंद भाटिया, सह प्रभारी रामस्वरूप और संजीव कुमार। वार्ड 13, 14 और 15 के प्रभारी राहुल धीमान, सह प्रभारी संतोष कुमार और संतोष कुमारी। वार्ड 16 और 17 से प्रभारी ममता सरताज, सह प्रभारी होशियार सिंह और संजय भाटिया बनाए हैं।