फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना तो बना ली, मगर काम करने को कोई तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लोगों और यहां आने वाले सैलानियों को सुविधाएं मुहैया करवाने के आडे़ नगर निगम के सुस्त कर्मचारी आ गए हैं। एक सप्ताह पूर्व निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने शहर में सात जगह लगाए जाने वाले एस्केलेटर प्रोजेक्ट की साइटों का राजस्व रिकार्ड तैयार करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


मगर मंगलवार को जब इस संदर्भ में जानकारी जुटाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के पास कोई जवाब नहीं मिला। नगर निगम के पटवारी, भवन एवं मार्ग शाखा और प्रोजेक्ट शाखा ने एक-दूसरे पर जिम्मेवारी डाल दी।

किसी भी जिम्मेवारी कर्मचारी के पास आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश का कोई जवाब नहीं था। राजस्व रिकार्ड तैयार करने वाले पटवारी ने कहा कि मुझे तो उन स्थानों की जानकारी ही नहीं है जहां एस्केलेटर लगने हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आयुक्त के आदेश कर्मियों के ठेंगे पर

‘अमर उजाला’ ने 12 अप्रैल के अंक में शीर्षक ‘कहां खो गया माल रोड पर एस्केलेटर लगाने का प्रोजेक्ट’ और 13 अप्रैल को शीर्षक ‘एस्केलेटर मामले पर उड़े अफसरों के होश’ से खबरें प्रकाशित की थी।

16 अप्रैल को आयुक्त अमरजीत सिंह ने एस्केलेटर प्रोजेक्ट की फाइलों को खोज कर संबंधित शाखा को राजस्व रिकार्ड जुटाने के आदेश दिए थे। यह रिकार्ड एचपीआईडीबी को सौंपा जाना है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का मामला सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर के सामने उठाया गया।

उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को अपने दफ्तर में बुलाया। लापरवाह कर्मियों ने अफसर के सामने भी टालमटोल किया। इससे तिलमिलाए सहायक आयुक्त ने सभी कर्मियों को अपने दफ्तर से बाहर निकालते हुए बुधवार को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एक साल से शिमलावासी देख रहे हैं सब्जबाग

राजधानी में कहां-कहां एस्केलेटर लगने हैं इसकी जानकारी अधिकांश शहरवासियों को है। महापौर, आयुक्त और पार्षद कई बार इसकी जानकारी दे चुके हैं। निगम सदन की बैठकों के अलावा साल 2014-15 के बजट भाषण के दौरान भी इसका उल्लेख हुआ है।

इसके बावजूद निगम कर्मी खुद को अंजान बता रहे हैं। शहर में ये एक्सकेलेटर यानि स्वचलित सीढ़ियां लिफ्ट से माल रोड वाया सब्जी मंडी, लक्कड़ बाजार/ रिवोली बस स्टेंड (सर्कुलर रोड से माल रोड), लोअर बाजार से माल रोड इंदिरा चौक लगने हैं।

साथ्‍ा ही लोअर बाजार से माल रोड नजदीक जैन मंदिर, रेलवे स्टेशन से माल रोड सर्कुलर रोड होते हुए, आकलैंड टनल से लक्कड़ बाजार, रिगल स्कूल से लेकर ड्रीमलैंड तक लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें