फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई पर उतरे पार्षद, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Sun, 27 Jul 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
23 जुलाई को भराड़ी में खुले नगर निगम के नए रेस्ट हाउस में शुक्रवार रात को बर्थ डे पार्टी में एक नेता के पांव में चोट आ गई। पार्टी में मौजूद कुछ पार्षद चोटिल नेता को लेकर आईजीएमसी पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे ये गाड़ी से अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड के बाहर कार पार्किंग को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स से उलझ पड़े। बहस करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया। लक्कड़ बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

आईजीएमसी अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे पार्षद एक नेता को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी को आपातकाल वार्ड के बाहर खड़ा कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने पार्षदों को गाड़ी को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर मामला गरमा गया। दोनों पक्षों की ओर से लोग जुटने के बाद नोकझोंक शुरू हो गई।

पार्षदों की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद
शहर के जनप्रतिनिधियों की आईजीएमसी में दबंगई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आईजीएमसी गेट, आपातकालीन वार्ड के अंदर और बाहर लगाए गए चार कैमरों में हंगामा रिकार्ड हुआ है।

क्या कहता है अस्पताल प्रबंधन
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अस्पताल के गेट से आपातकालीन वार्ड के बाहर तक गाड़ियों की पार्किंग पर हाईकोर्ट के निर्देश पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार रात को कुछ पार्षदों की सिक्योरिटी गार्ड्स से पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई है। अस्पताल में प्रबंधन कानून का पूरी तरह से पालन कर रहा है।

दोनों पक्षों में करवा दिया है समझौता
लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया है कि पार्षदों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने लिखित में एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का समझौता किया। माहौल न बिगडे़, इसके लिए पुलिस अस्पताल में गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें