फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी भी सूरत में नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर

Sun, 05 Oct 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने 5 टीमें गठित की हैं। यह विशेष टीमें शहर की मिठाई की दुकानों और शहर में मिठाइयां बनाने के लिए आने वाले कच्चे माल की जांच करेंगी।
विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने कहा कि शहर में औचक निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ न्यू फूड सेफ्टी एक्ट में कार्रवाई होगी।

पांच लाख रुपये का जुर्माना और छह माह की कैद का प्रावधान भी है। बाहरी राज्यों से तैयार मिठाइयां और मिठाइयों को बनाने में प्रयोग होने वाला कच्चा माल शहर में पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में मिठाइयों की मांग अधिक बढ़ने पर मिलावट कर मुनाफाखोरी करने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसको देखते हुए स्वास्थ्य शाखा ने कमर कस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें