फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी का दावा, आकलैंड कांप्लेक्स में देंगे सुविधाएं

Sat, 05 Jul 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आकलैंड टनल शापिंग कांप्लेक्स में कारोबारियों को हो रही समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कांप्लेक्स का संयुक्त निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


कांप्लेक्स में हो रही लीकेज की मरम्मत लोक निर्माण विभाग करेगा। कांप्लेक्स के कॉरीडोर में लीकेज हो रही है। इसके अलावा कारीडोर में लाइटें लगाने का काम नगर निगम करेगा।

कारोबारियों के टायलेट का निर्माण आईजीएमसी जाने वाले मार्ग पर होगा। संयुक्त निरीक्षण में सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी, आकलैंड स्कूल के प्रिंसिपल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


आकलैंड टनल के ऊपर बनाए गए शापिंग कांप्लेक्स में लीकेज के मामले को लेकर कारोबारियों ने शुक्रवार को महापौर से मुलाकात की थी। आकलैंड शापिंग कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डा. केएस जसवाल, महासचिव मुनीष जोशी, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीचंद निरवानी, उप प्रधान पवन चौहान ने मांगों पर लंबी चर्चा की।

इस दौरान सह सचिव रत्न शर्मा, पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम, सलाहकार हरी ओम निरवानी, आडिटर जितेंद्र भारद्वाज, सदस्य अरुणा शर्मा, विकास खरबंदा, संदीप कुमार, भूपेंद्र शर्मा, एसी शर्मा और नरेश शर्मा ने महापौर से छह माह के किराए में छूट देने की मांग भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें