फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर एम्स में एक जुलाई से शुरू होंगी एमबीबीएस की ऑफलाइन कक्षाएं

Wed, 23 Jun 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

एम्स के अकादमिक डीन प्रोफेसर संजय विक्रांत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षुओं को कोरोना की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इन्हें 30 जून तक क्वारंटीन रखा जाएगा।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोठीपुरा एम्स में 1 जुलाई से एमबीबीएस कोर्स के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रशिक्षुओं को गर्मियों की छुट्टियों के बाद 25 जून को एम्स परिसर में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं। एम्स के अकादमिक डीन प्रोफेसर संजय विक्रांत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षुओं को कोरोना की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


इन्हें 30 जून तक क्वारंटीन रखा जाएगा। प्रशिक्षुओं को कोरोना नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई है। सभी प्रशिक्षुओं को एम्स में पहुंचने के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। इन प्रशिक्षुओं को 24 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के कारण घर भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें