फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ गिरा, पूरे गांव की सप्लाई हुई ठप

विज्ञापन
खजुरिया के पिपलिया विजयनगर गांव में गिरे पाखड़ के पेड़ से टूटा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर। सोमवार की रात खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया विजयनगर में पाकड़ का एक पुराना पेड़ बारिश में जड़ें कमजोर होने के कारण गिर गया, जिसके कारण बिजली का एक खंभा टूट गया और एक किसान का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। खंभा टूटने से परे गांव की बिजली ठप हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम पिपलिया विजयनगर निवासी गिरीश पाल गंगवार के मकान के सामने पाकड़ का एक पुराना पेड़ था। सोमवार की रात बारिश के कारण जड़ें कमजोर होने की वजह से पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का एक खंभा भी टूट गया और जयदेव गंगवार के मकान का एक कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने फोन करके बिजली आपूर्ति बेगमाबाद बिजलीघर से बंद कराई। मंगलवार की सुबह को बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे के तारों को अलग किया। मंगलवार को पूरे दिन पूरे गांव की विद्युतापूर्ति ठप रही। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी नया खंभा लगाने की बात कहकर चले गए हैं। जेई भास्कर गुप्ता का कहना है कि नया खंभा लगाकर आपूर्ति शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी। स्वामी जयदेव ने करीब अस्सी हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
गनीमत रही कि रात में गिरा पेड़
बिलासपुर। पिपलिया विजयनगर के लोगों का कहना है कि पाकड़ का जो पेड़ रात में गिरा था उसके नीचे छांव में दिनभर गांव के तमाम लोग बैठे रहते थे और गांव के बच्चे भी दिनभर खेलते रहते थे। उनका मानना है कि अगर पेड़ दिन में गिरता तो कई लोग चोटिल हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें