फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक दिसंबर से शुरू हो जाएंगी एमबीबीएस, बीडीएस व नर्सिंग की कक्षाएं

Fri, 27 Nov 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में एक दिसंबर से एमबीबीएस के साथ बीडीएस, नर्सिंग की कक्षाएं भी शुरू होंगी। पहले चरण में प्रथम और अंतिम वर्ष की कक्षाएं लगेंगी। अन्य कक्षाएं सात दिन बाद शुरू होंगी। छात्रों को कोविड टेस्ट करवाने के साथ अभिभावकों का अनुमति पत्र भी लाना होगा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार छह मेडिकल कॉलेजों में जनवरी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को 8 करोड़ दे रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण राजनीतिक दलों का रैलियों के साथ शादियां और त्योहार भी रहे। कोरोना के अलावा भी कई बीमारियों के मरीजों को जो स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं, उसे लेकर सरकार गंभीर है। सरकार ने सख्त आदेश दिए हैं कि ऐसी कोताही पर बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग भी बढ़ाई जा रही है। कहा कि कोविड के चलते अस्पतालों के लिए 250 से ज्यादा स्टाफ, जिसमें लैब तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। 

अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश 
जोनल अस्पताल धर्मशाला और रिपन शिमला में ऑक्सीजन की कमी को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि धर्मशाला अस्पताल में ज्यादा मरीज आने की वजह से थोड़ी दिक्कत आई थी। समय रहते इसे दुरुस्त किया गया। शिमला के डीडीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई दे रही गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सप्लाई देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


रिपन अस्पताल में मरीज का वीडियो मामले की होगी जांच 
रिपन अस्पताल में एक मरीज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे ठंड से कांपते हुए देखा जा सकता है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट करने में देरी हुई, जिसके चलते उसे परेशानी का सामना करना पड़ा था। मामले की जांच की जा रही है। हिमाचल में कोविड मरीजों के लिए एंबुलेंस की कमी है। ऐसे में 30 और एंबुलेंस मरीजों के लिए लगाई जा रही हैं। इसका सेंटर धर्मशाला के होगा। 

हिम सुरक्षा के तहत 90 हजार लोगों की जांच  
सरकार की ओर से चलाए जा रहे हिम सुरक्षा अभियान के तहत 2 दिन में 90 हजार लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच पड़ताल की गई है। कइयों के सैंपल भी लिए गए हैं। इसका डाटा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें