फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया: राठौर

Fri, 27 Nov 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को आलोचना करते हुए कहा है कि किसान विरोधी उनकी नीतियों ने आज देश के किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। किसान जो अन्नदाता है और आज

विज्ञापन

सरकार की दमनकारी नीतियों का शिकार बन गया है। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

किसानों को मांगों के समर्थन में दिल्ली कूच से रोकने के भाजपा सरकार के प्रयासों की निंदा करते हुए कहा कि वह किसानों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजाद भारत में कृषि के काले कानून बना कर सरकार आज किसानों को फिर से गुलाम बनाने के प्रयास कर रही है।

राठौर ने कहा कि देश का किसान आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों से किसान इन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं लेकिन केंद्र ने इनको पूरी तरह अनसुना किया है। किसानों के अल्टीमेटम के बाद उनका दिल्ली कूच कोई गलत कदम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें