फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour : पांवटा कॉलेज में इस सत्र से एमबीए की भी पढ़ाई, 40 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 07 Aug 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में इसी सत्र से एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्ध कॉलेज में एमबीए की 40 सीटें हैं। 
विज्ञापन
guru gibind singh college - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के पांवटा और आसपास क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को एमबीए के लिए अब बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में इसी सत्र से एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्ध कॉलेज में एमबीए की 40 सीटें हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


पांवटा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विवेक नेगी और डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने बताया कि कॉलेज में एमबीए स्व वित्तपोषित पाठयक्रमों के तहत शुरू किया जा रहा है। यह पहल उच्च शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक योगदान का विस्तार करने के लिए कॉलेज की प्रतिबद्धता में मील का पत्थर साबित होगी। एचपीयू में एमबीए के लिए प्रवेश टेस्ट होते हैं। टेस्ट पास करने वालों के साथ-साथ बीएससी, बीकॉम और बीए पास कर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर एमबीए में प्रवेश मिलेगा।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि कॉलेज में एमबीए पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू हो रहा है और पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है। कॉलेज पीटीए अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार, नियति ठाकुर और सुजाता शर्मा ने कहा कि एमबीए कार्यक्रम शुरू होने से पांवटा ही नहीं, पूरे जिले के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। व्यावसायिक कोर्स के लिए अब यहां के युवाओं को दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें