फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सब्जी मंडी में गंदगी देखकर मेयर ने बुलाए अफसर, करवाई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खास इवेंट...फोटो सहित
विज्ञापन

महापौर ने अपने सामने शुरू करवाई सफाई, मलबा भी हटवाया, सब्जी मंडी मैदान की टारिंग करने के निर्देश
नशेड़ियों का अड्डा बनी निगम की अस्थायी दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह 11:10 बजे निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान यहां गंदगी और मलबे के ढेर देखकर दंग रह गए। पार्षदों और स्थानीय कारोबारियों ने मौके की हालत दिखाते हुए कहा कि यहां पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

महापौर ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर तलब किया। सफाई व्यवस्था और जगह-जगह फेंका मलबा दिखाकर मौके पर ही क्लास भी लगा दी। इसके बाद तुरंत इस क्षेत्र की सफाई करने के निर्देश दिए। सब्जी मंडी मैदान की टारिंग करने के निर्देश दिए। मैदान से लेकर कार्टरोड तक सड़क किनारे जगह जगह मलबे से भरे बोरे रखे गए थे। महापौर के निर्देश पर तुरंत मौके पर गाड़ियों और रोबोट के जरिये यह मलबा उठाया गया। महापौर ने वास्तुकार शाखा के अधिकारियों को भी इस क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क किनारे निर्माण सामग्री फेंकने वाले लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मनोनीत पार्षद अश्वनी सूद ने कहा कि इस क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। यहां सफाई व्यवस्था ठप है। स्मार्ट सिटी में दुकानदारों को दी दुकानों का किराया भी ज्यादा है। इसे घटाया जाए। महापौर ने इस पर जल्द फैसला लेने की बात की। महापौर ने आजीविका भवन के लिए तैयार हो रहे वैकल्पिक पैदल रास्ते का काम भी जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम की दुकानें बनीं नशेड़ियों का अड्डा
सब्जी मंडी मैदान के पास बनी निगम की अस्थायी दुकानों के बाहर जगह-जगह शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। महापौर ने इन बंद दुकानों को तहबाजारियों को आवंटित करने का प्रस्ताव बनाने को कहा। हाल ही में निगम ने इनकी तालाबंदी की थी। एचपीएमसी को लीज पर दिए भवन का भी निरीक्षण किया। इसकी लीज का रिकॉर्ड भी तलब किया ताकि लीज खत्म होने पर इसका आवंटन किया जा सके। खाली जमीन पर व्यावसायिक परिसर बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद उमंग बंगा, मनोनीत पार्षद गीतांजलि भागड़ा, राजकुमार सूद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें