भुंतर हवाई अड्डे में तैनात बम निरोधक दस्ते के डॉग स्कवायड में सेवा दे रहे मैक्स और सैम नाम के कुत्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन दोनों की जगह अब जैकी और रॉकी लेंगे।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर हवाई अड्डे में तैनात बम निरोधक दस्ते के डॉग स्कवायड में सेवा दे रहे मैक्स और सैम नाम के कुत्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन दोनों की जगह अब जैकी और रॉकी लेंगे। हालांकि भुंतर हवाई अड्डा सुरक्षा की दृष्टि से शांत और सुरक्षित है। बावजूद हवाई अड्डों की सुरक्षा को पुख्ता रखा जाता है। भुंतर हवाई अड्डे की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देख रही है। इसमें एक बम निरोधक दस्ता भी शामिल है। साल 2014 में मैक्स और सैम को तैैनात किया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार को उनकी सेवा समाप्त हुई और दोनों को एक अर्धसैनिक की तरह ही विदाई दी गई। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बम निरोधक दस्ते में सेवा दे रहे मैक्स और सैम का सेवाकाल पूरा हो गया और दोनों अब सेवानिवृत्त हो गए। अब प्रशिक्षण के बाद उनकी जगह जैकी और रॉकी को बम निरोधक दस्ते में शामिल किया गया। वीरवार को भुंतर हवाई अड्डे में दोनों की विदाई और नए डॉग स्क्वायड के स्वागत के लिए समारोह करवाया गया।