फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Mandi: आईआईटी मंडी के विद्यार्थियों को 88 कंपनियों से मिले 249 ऑफर, बीते वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक

Thu, 15 Dec 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के पहले दौर में 88 कंपनियों से 249 ऑफर मिले हैं। जो पिछले वर्ष के मुकाबले पचास फीसदी अधिक हैं। 
विज्ञापन
आईआईटी मंडी - फोटो : IIT Mandi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के पहले दौर में 88 कंपनियों से 249 ऑफर मिले हैं। जो पिछले वर्ष के मुकाबले पचास फीसदी अधिक हैं। इनमें 19 इंटरनेशनल ऑफर भी हैं। यह ऑफर जो राकुटेन, एक्सेंचर जापान, डेंसो और नोहारा होल्डिंग्स इंक कंपनियों से आए हैं। दिसंबर के अंत तक चलने वाले प्लेसमेंट के पहले दौर लिए  आईआईटी मंडी के होनहार अलग-अलग जॉब प्रोफाइल के लिए रजिस्टर्ड हैं। वहीं, औसत सीटीसी पिछले वर्ष से लगभग 18 प्रतिशत अधिक और मीडियन सैलरी 24 प्रतिशत बढ़ कर 26 लाख दर्ज की गई। इस बार अब तक का सर्वाधिक सालाना डोमेस्टिक पैकेज 60 लाख से अधिक है। 

विज्ञापन


इन कंपनियों में सबसे अधिक नियुक्तियां
सबसे अधिक नियुक्त करने वाली कंपनियों में उबेर, अमेजॅन, वॉलमार्ट, ओरेकल, इनडीड, फ्लिपकार्ट, माइक्रोसॉफ्ट, टाटा 1 एमजी, ट्रिलॉजी, कैश फ्री, एडोब, पेटीएम, राकुटेन, जोमैटो, स्प्रिंकलर, श्रोडिंगर, सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट बैंगलोर, ओडीई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, ईएक्सएल सर्विस, ईवैल्यूसर्व, एएमडी, सेरेमॉर्फिक, एलटीआई, जीई जैसी कंपनियां और सीडॉट एवं एचपीसीएल जैसे पीएसयू भी शामिल हैं। 

इस साल का प्लेसमेंट ड्राइव बहुत सफल रहा है। ऑफरों की संख्या और सीएनपी सेल में पंजीकृत कंपनियों की संख्या भी पिछले वर्षों से अधिक है। प्लेसमेंट की पूरी टीम, स्टाफ, स्टूडेंट कोआर्डिनेटर, वॉलंटियर के साथ-साथ कंपनी प्रोफेशनल के मिल कर काम करने के परिणामस्वरूप प्लेसमेंट सीजन के पहले दौर का संचालन बहुत सफल रहा। डॉ. तुषार, सलाहकार, कॅरिअर और प्लेसमेंट सेल, आईआईटी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें