फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका वनडेः धर्मशाला में धौलाधार की वादियों में बने खूबसूरत मैदान में खेला जाएगा मैच

Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल का धर्मशाला सुपर संडे मनाने के लिए तैयार है। यहां भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। बर्फ से लकदक धौलाधार की वादियों में बने दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय मैदान में रविवार को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन


क्रिकेट मैच तय समय से दो घंटे पहले सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। धर्मशाला में टीम इंडिया चौथा जबकि श्रीलंका की टीम पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी। विराट कोहली की गैरमौजूदगी और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज का आगाज जीत से करना चाहेगी। 

टेस्ट सीरीज हारने वाली श्रीलंकाई युवा बिग्रेड भी वनडे में पहले मैच से ही बढ़त बनाना चाहेगी। ऐसे में धर्मशाला में संडे में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्रिकेट मुकाबले के लिए धर्मशाला तैयार है। मौसम भी साथ दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अय्यर और सिद्धार्थ का हो सकता है डेव्यू

मौसम विभाग ने दिनभर धूप खिली रहने के आसार जताए हैं। धर्मशाला में इस मुकाबले को लेकर जबदस्त उत्साह है। तेईस हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले एचपीसीए के स्टेडियम में कल क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

रविवार को भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले वनडे मैच में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को मौका मिल सकता है। इससे पहले धर्मशाला में हार्दिक पांड्या का डेव्यू हुआ था। अनिल कुंबले के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद पहला मैच धर्मशाला में हुआ था। 

धर्मशाला में टीम इंडिया ने खेले हैं तीन वनडे मैच
1. भारत-इंग्लैंड               27 जनवरी 2013        हार
2. भारत-वेस्टइंडीज         17 अक्तूबर 2014        जीत
3. भारत-न्यूजीलैंड          16 अक्तूबर 2016        जीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें