फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आसुरी शक्तियां देवताओं पर पड़ीं भारी, देववाणी में सुनाया हार जीत का फैसला

Wed, 20 Sep 2023 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

ढाका बंगाल के टापु से शुरू हुए देवताओं व आसुरी शक्तियों के इस युद्ध को भारत देश के विभिन्न स्थानों पर लड़ा गया।
विज्ञापन
माता की वार्षिक जाग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता बगलामुखी मंदिर सेहली मंडी में मंगलवार रात को माता की वार्षिक जाग का आयोजन किया गया। जिसमें माता ने अपने छरनाटों व पुजारी के माध्यम से मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं, देवी देवताओं के बीच हुए युद्ध का वृतांत भी सुनाया। बताया गया कि इस बार देवताओं पर आसुरी शक्तियां भारी पड़ीं।

विज्ञापन


ढाका बंगाल के टापु से शुरू हुए देवताओं व आसुरी शक्तियों के इस युद्ध को भारत देश के विभिन्न स्थानों पर लड़ा गया। पहले पांच युद्धों में आसुरी शक्तियां व देवताओं की बराबरी रही। जबकि छठे युद्ध में आसुरी शक्तियों ने धोखे से देवताओं को हरा कर जीत हासिल की।



माता ने पुजारी के माध्यम से बताया कि आसुरी शक्तियों की जीत से इस बार जानमाल की भारी हानि होगी, आपदाएं आ सकती हैं। फसलों की तबाही होगी। इस दौरान मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मान्यता है कि भादों माह के दौरान देवी-देवताओं के कपाट बंद रहते हैं और इस दौरान देवी-देवताओं के बीच युद्ध होता है। जिसका वृतांत जाग यानि धार्मिक आयोजन के दौरान पुजारी सुनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें