फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बोलेरो जीप पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, तीन लोग बाल-बाल बचे

Sat, 13 Oct 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर के रोहलीनाला में चलती बोलेरो पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग बच गए हैं। उदयपुर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मनाली-किलाड़ सड़क पर एक जीप जा रही थी। इस दौरान जब गाड़ी रोहलीनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक एक पत्थर जीप का शीशे तोड़कर उसमें सवार महिला पर जा गिरा। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी (35) निवासी अजोग, पांगी के रूप में हुई है। चालक सहित अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसएचओ उदयपुर मोती राम ने कहा कि तीनों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पांगी को जोड़ने वाला किलाड़ रोड खराब व तंग है। पहाड़ी से गुजरने वाले इस मार्ग पर पत्थर गिरते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें