फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के नसोगी के काटेज में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका; लपटों पर पाया काबू

Wed, 18 Nov 2026 09:49 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मनाली

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के नसोगी के काटेज में भीषण आग लग गई। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है। दो घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
manali fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली के नसोगी में गत रात एक काटेज में अचानक आग लग गई। आग की घटना में काटेज को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना गत रात करीब 12 बजे की है। काटेज में आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग को करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। 

इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से काटेज को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें