फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को हिमाचल में मिलेगी टोल टैक्स से छूट: जयराम

Sun, 10 Nov 2019 07:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में प्रवेश करने पर पूरे देश के शहीदों के परिवार वालों को टोल टैक्स से छूट दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जालंधर में हुए शहीद परिवार निधि समारोह में की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का कर्त्तव्य है कि शहीदों के परिवार सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और करिश्माई नेतृत्व में हमारा देश आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिसमें अनुच्छेद 370 और 35 ए, तीन तलाक को समाप्त करना शामिल है। करतारपुर कॉरिडोर भी पाकिस्तान ने सिख भक्तों के लिए खोल दिया है। जयराम ने कहा कि नशे का खतरा आतंकवाद से भी खतरनाक है। उन्होंने नागरिकों से समाज में व्याप्त इस बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

उन्होंने शहीद परिवार फंड के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें