फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के बल्ह गांव का जवान शहीद, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 02 Sep 2019 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना में तैनात हमीरपुर का एक जवान शहीद हो गया है। रिकांगपियो में तैनात डोगरा रेजिमेंट के जवान का चंडीमंदिर सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर शाम को निधन हो गया। रिकांगपियो में ड्यूटी के दौरान गिरने से उन्हें गहरी चोटें लगी थीं। हमीरपुर जिले के बल्ह गांव के 38 वर्षीय रवि कुमार करीब 15 दिन से अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती थे।

विज्ञापन


चिकित्सकों की टीम उन्हें बचा नहीं पाई। रवि कुमार अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गए हैं। रवि कुमार का बड़ा बेटा 12 साल और दूसरा 11 माह का है। सैनिक का शव सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव बल्ह पहुंचा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार हमीरपुर राजीव ठाकुर ने शहीद को श्रद्धांजलि प्रदान की। रवि कुमार के पिता दलीप चंद भी सेना में सेवारत थे और कारगिल युद्ध में शहादत को प्राप्त हुए थे। शहादत के बाद दलीप चंद को शौर्य चक्कर प्रदान किया किया गया था।

सैनिक रवि कुमार वर्ष 2002 में 10 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह किन्नौर जिले के रिकांगपियो में तैनात थे। रवि को ड्यूटी पर पैर फिसलने से सिर में गहरी चोट लगी थी। सोमवार सुबह जैसे ही उनका शव बल्ह गांव में पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। तहसीलदार राजीव ठाकुर ने बताया कि शहीद का राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें