पंचायत धुंदला के गांव ननावीं के स्वर्गीय धर्मचंद शर्मा के वीर सपूत बृजेश कुमार की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि दसवीं की परीक्षा पास करने के उपरांत देश सेवा की ललक के चलते बृजेश सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रयासरत रहा।
वर्ष 2003 में 14 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हो गया। इसी दौरान बृजेश ने डीईपी का डिप्लोमा भी किया। बृजेश की शादी श्वेता निवासी अमरेहड़ा के साथ 2009 में साथ हुई थी। बृजेश के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
बृजेश का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव ननावीं पहुंचेगा। उधर, बृजेश की शहादत पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, बलदेव कुटलैहड़िया, विजय शर्मा, स्थानीय पंचायत के प्रधान संजीव कुमार शर्मा, उपप्रधान विधि चंद, पूर्व वार्ड पंच विजय कुमार, पूर्व
उपप्रधान निर्मल कौशल, जीत शर्मा, जिला परिषद सदस्य इंदुबाला, प्रधान राजेंद्र मलांगड़, सत्या देवी, शकुंतला देवी, मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन प्रीतम सिंह, कैप्टन देवराज शर्मा, देशराज मोदगिल और बंगाणा प्रेस क्लब ने गहरा शोक प्रकट किया है।