फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

Tue, 15 Mar 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)

सार

विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बड़सर के तहत एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान आशा देवी(32)  पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट, तहसील मुलथान के रूप में हुई है। विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बड़सर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिला के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। उधर, बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बुधवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें