फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पांव बांधकर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, नीला पड़ा शरीर, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jan 2020 02:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
महिला के हाथ और पांव बांधकर बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट में बुजुर्ग महिला से क्रूरता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब मंडी जिले के औट क्षेत्र की एक विवाहिता के हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि महिला के पति और सास ने हाथ-पैर बांधकर महिला को पीटा है।

विज्ञापन


इसमें महिला के शरीर पर नीले घाव भी दिखाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी गुरदेव शर्मा ने औट थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में एक महिला पीड़ित का परिचय देते हुए कह रही है कि इसकी शादी 26 जनवरी, 2019 को हुई थी।

तब से लेकर आज तक उसे ससुराल पक्ष मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी सवाल उठाए हैं। वीडियो में महिला के बदन पर चोट के निशान दिखाए गए हैं। कहा गया है कि इसके हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। 

विज्ञापन

2.37 मिनट के वीडियो में क्रूरता की पूरी दास्तां

- फोटो : अमर उजाला
करीब 2.37 मिनट के वीडियो में क्रूरता की पूरी दास्तां बयां की गई है। साथ ही वीडियो शेयर कर सरकार से इंसाफ की अपील की है। मंडी पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पर इस वायरल वीडियो पर पोस्ट लिखकर मामले में पुलिस कार्रवाई से अवगत करवाया है। मंडी पुलिस ने लिखा है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष की ओर से दुर्व्यवहार किया बताया गया है।

एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि महिला के साथ ससुराल पक्ष की ओर से दुर्व्यवहार मामले में महिला के पति एवं सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित का मेडिकल कुल्लू में करवाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी घरेलू झगड़ा सीडीपीओ कार्यालय तक पहुंचा है। यहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ था।
विज्ञापन

जमीन पर रजाई फेंककर लगाई छलांग

आरोपी पति राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे तक गिरफ्तार रहने के चलते आरोपी की डीम्ड सस्पेंशन तय है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़ित महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। आरोप लगाया कि सास ने पेट दर्द के बहाने अपने कमरे में बुलाया। फिर बेटे के साथ मेरे हाथ पैर बांधकर तरह-तरह की यातनाएं दीं। मुंह पर टेप भी बांध दी। सारी रात भूखी और प्यासी रखा। कमरे में कुंडी लगाकर तड़पता हुआ छोड़ गए।

सुबह सास गोशाला चली गई तथा आरोपी पति ड्यूटी के लिए तैयार हो गया। जैसे-तैसे मैंने हाथ-पांव खोले और हिम्मत जुटाई खिड़की तक पहुंची। रजाई फेंकी और उस पर छलांग लगा दी। भागते हुए पुलिस स्टेशन पहुंची। पति और सास पहले ही मेरी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें