फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में आज दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले का विरोध
विज्ञापन

व्यापार मंडल का आधे दिन तक दुकानें बंद करने का फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सभी बाजार वीरवार दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शिमला व्यापार मंडल ने आधे दिन दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान दवाइयों समेत आवश्यक सामान की दुकानें ही खुलेंगी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अनुसार आतंकियों का यह हमला निंदनीय है। जम्मू-कश्मीर में सामान्य हो रहे हालात को बिगाड़ने के लिए यह हमला किया है। इसका करारा जवाब भी मिलेगा। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि शहर के कारोबारी इस हमले के विरोध में दोपहर 1:00 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे। दोपहर बाद बाजार पूरी तरह से खुल जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि दिन के समय दुकानें बंद होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह सामान की खरीदारी के लिए दोपहर बाद ही बाजार आएं। उधर मालरोड बिजनेसमैन एसोसिएशन ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें