फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में अब हर रविवार को बंद रहेंगे बाजार, प्रशासन ने जारी किया फरमान

Sat, 21 Nov 2020 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के बाजार अब हर रविवार को बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के ज्यादातर कारोबारियों ने बाजार बंद रखने का समर्थन किया है। 22 नवंबर रविवार को भी बाजार बंद रहेगा। त्योहारी सीजन में शहर के कारोबारियों की मांग पर जिला प्रशासन ने रविवार को बाजार खुले रखने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन


लेकिन इस रविवार से यह अनुमति नहीं मिलेगी। कारोबारियों ने भी इस बार रविवार को बाजार खुला रखने की अनुमति नहीं मांगी है। इनका कहना है कि श्रम कानूनों को लागू करने और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बाजार बंद रखना जरूरी है।

शिमला व्यापार मंडल पुलिस विभाग के साथ मिलकर शहर में जागरूकता अभियान चला रहा। इसके तहत शहर की दुकानों के बाहर जागरूकता वाले स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इसमें कारोबारियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नियमों का पालन करना जरूरी : सिंह 
शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। इस बारे में कारोबारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। कहा कि कारोबारी रविवार को अब बाजार बंद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें