बद्दी, परवाणू में अधिक हो रहीं घटनाएं
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, परवाणू में आए दिन आग की घटना होती हैं। प्रफ्यूम की फैक्टरी में आग लगने से महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि कई ने मशक्कत के बाद अपनी जान बचाई। कई दिनों तक फैक्टरी में पड़े कैमिकल में आग लगती रही। इसके साथ ही काठा में भी एक उद्योग में आग लगी इसमें करोड़ों के पंखे जल गए। मजदूरों ने उद्योगों से बाहर दौड़कर अपनी जान बचाई थी। वहीं परवाणू के मोरपिन में भी आग लगने से मजदूर झुलस गए थे। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में आए दिनों आग लगती रही है। इसके अलावा कुल्लू, मनाली के होटलों में भी आग की घटना हुई हैं।