फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सितंबर से खाली हो जाएंगे हिमाचल के स्कूल, जानें क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के अधिकांश प्राइमरी स्कूलों में सात सितंबर से शिक्षकों की गैरहाजिरी बढ़ जाएगी। सात सितंबर से कई शिक्षकों की परिवार रजिस्टर कार्यक्रम में ड्यूटी लग रही है। सात सितंबर से 10 अक्तूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसी दौरान सर्व शिक्षा अभियान की एक माह की ट्रेनिंग भी होने जा रही है। ऐसे में प्राथमिक शिक्षकों की स्कूलों में भारी कमी होने वाली है।
विज्ञापन


प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का दावा है कि प्रदेश के 27 हजार शिक्षकों में से करीब 15 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होगी। नवंबर में पंचायत चुनाव में भी शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी और दिसंबर में वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में गैर शिक्षण कार्यों में शिक्षकों की तैनाती से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

सरकार से उठाई मांग

प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव संजय अत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के चलते स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित होंगी। सरकार को जल्द छात्र हित में फैसला लेना चाहिए। ज्यादा टीचर ड्यूटी पर जाने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षाओं की तैयारी भी सही तरीके से नहीं हो जाएगी।

वहीं, सात सितंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान के ध्यान में भी यह मामला लाया जाएगा। उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक राजकृष्ण परुथी ने बताया है कि इस तरह की जानकारी शिक्षक संघ ने उन्हें नहीं दी है। शिक्षकों की ड्यूटी लगने का मामला भी उनके ध्यान में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें