फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक में होंगे कई अहम फैसले

Tue, 30 Aug 2022 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कैबिनेट की बैठक बुधवार को करीब तीन बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। इसमें सीएम जयराम ठाकुर की कई बजट घोषणाओं को लागू करने की मंजूरी मिलेगी। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार को करीब तीन बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। इसमें सीएम जयराम ठाकुर की कई बजट घोषणाओं को लागू करने की मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा कई शिक्षण, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को भी स्तरोन्नत करने के निर्णय होंगे।

विज्ञापन


पेंशनरों के लंबित मसलों पर आज जेसीसी करेगी मंथन
प्रदेश के पेंशनरों की पहली संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में पेंशनरों के लंबित मसलों पर बुधवार को मंथन करेगी। मुख्य सचिव आरडी धीमान  की अध्यक्षता में होने वाली जेसीसूी में पेंशनरों के 117 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आने की उम्मीद भी है।  प्रदेश के पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की मांग करते प्रमुखता से करते रहे हैं। बैठक में पेंशनरों के प्रदेश, जिला और ब्लॉकों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

प्रदेश के पेंशनर पंजाब की तर्ज पर 5, 10 और 15 फीसदी  पेंशन वृद्धि  65, 70 और 75 साल में देने की मांग कर रहे हैं। पेंशनर फिक्स मेडिकल 400 से 1000 रुपए मांग रहे हैं या फिर मेडिकल बिलों के आधार पर भुगतान की मांग कर रहे हैं।   हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा कि सरकार को संघ की ओर से 21 सूत्रीय मांग पत्र जेसीसी के लिए सौंपा हुआ है। अब उनको भी जेसीसी में बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें