फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे अहमद मीर

Mon, 16 Jun 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर अब हिमाचल हाईकोर्ट के रेगुलर चीफ जस्टिस होंगे। वह 18 जून शाम 5 बजे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन


राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। 25 अप्रैल 1955 को जन्में न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले हैं।

वर्ष 1978 में इन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसी साल वकालत शुरू की और वर्ष 1992 में उन्होंने उच्चतर न्यायिक सेवाएं परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम स्थान ग्रहण किया।
विज्ञापन


27 मई 1993 को इन्हें कुपवाड़ा का प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद अनंतनाग, बड़गाम और श्रीनगर में सेवाएं देने के बाद इन्होंने 31 जनवरी 2005 को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

7 जुलाई 2007 को इन्हें जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। 19 नवंबर 2013 को इन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें