फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एनएन शर्मा इंडोनेशिया में पढ़ेंगे रिसर्च पेपर

Mon, 16 Jun 2014 07:19 PM IST
मोहिंद्र सिंह/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज धर्मशाला के कॉमर्स डिपार्टमेंट के लेक्चरर एवं एमबीए डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर डा. एनएन शर्मा इंडोनेशिया में होने वाली चार दिवसीय कांफ्रेंस में भाग लेंगे।
विज्ञापन


इंडोनेशिया में इंडियन टूरिज्म कांग्रेस की ओर से 21 से 24 जून तक होने वाली कांफ्रेंस में वह रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे। चार दिवसीय कांफ्रेंस में डा. शर्मा भारत में टूरिज्म इंडस्ट्री के बदलते परिवेश विषय विचार साझा करेंगे।

इसमें आ रही चुनौतियों से लड़ने को भी सुझाव देंगे। डा. शर्मा ने बताया कि इंडियन टूरिज्म कांग्रेस ऑर्गेनाइजेशन पर्यटन विकास पर शैक्षणिक एवं शोध पर कार्य कर रही है। प्रत्येक वर्ष संस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमीनार अथवा कांफ्रेंस का आयोजन करती है।
विज्ञापन


इसमें देश-विदेश के शिक्षा, अनुसंधान तथा पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न शिक्षाविद तथा शोधकर्ता भाग लेते हैं। वह इससे पूर्व कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में भाग ले चुके हैं। पिछले वर्ष दुबई, बैंकाक, थाईलैंड, बनारस, मणिपुर सहित दर्जनों स्थानों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

इनके सुझावों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम भी किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने कहा कि गौरव की बात है कि महाविद्यालय के प्रवक्ता अंतरराष्ट्रीय सेमीनारों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें