फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पहुंच रहा है मानसून, पढ़ें ताजा अपडेट

Tue, 23 Jun 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मानसून दो दिन के भीतर हिमाचल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दोनों ही दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि बुधवार को कांगड़ा, मंडी और सोलन के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वीरवार को तो चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना में अत्यधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश कई क्षेत्रों में 64.4 मिलीमीटर से लेकर 244.5 मिलीमीटर तक होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि 29 जून तक मौसम इसी तरह से वर्षा से युक्त रह सकता है। हालांकि, इस वर्षा का कारण अभी तक प्री-मानसून के कारण चली पूर्वी हवाएं ही हैं। मानसून भी हिमाचल की सीमा के निकट पहुंच चुका है।
विज्ञापन


यह जल्दी ही प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कल्पा में सबसे निमभनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा और उच्चतम तापमान ऊना में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें