फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा हत्याकांड: सरकारी नियंत्रण में चलेगा अब सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल, ज्योति राणा प्रशासक नियुक्त

Thu, 18 Jun 2026 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 शिमला के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली का प्रबंधन अब सरकारी नियंत्रण में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा को स्कूल प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली का प्रबंधन अब सरकारी नियंत्रण में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा को स्कूल प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया है। प्रशासक की नियुक्ति होने से अब स्कूल के पूरा साल सुचारू रूप से चलने का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल संचालिका मनीषा की हत्या के बाद अभिभावक चिंता जता रहे थे कि स्कूल चलेगा या नहीं, सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंता में थे।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासक की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर छह माह अवधि के लिए

डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने हिमाचल पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी संजौली के तहत सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रशासक की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर छह माह की अवधि के लिए की गई है। उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां, अनुशासन, प्रशासनिक कार्य और विद्यार्थियों के हित किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने चाहिए। प्रशासक ज्योति राणा विद्यालय और सोसायटी के दैनिक कार्यों का संचालन करेंगी। सोसायटी के उपविधियों और प्रचलित कानूनों के अनुरूप नई गवर्निंग बॉडी के गठन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन

अन्य अधिकारी भी देंगे सहयोग

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों और संस्थान की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान विद्यालय का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा। प्रशासक की सहायता के लिए उपमंडलाधिकारी (ग्रामीण) शिमला, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं शिमला, सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) उपायुक्त कार्यालय शिमला और तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) को भी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें