फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: दालड़ाघाट की मनीषा ने एमए हिंदी की परीक्षा में प्रदेशभर में किया टॉप, एचपीयू ने किया पुरस्कृत

Tue, 03 Nov 2026 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)।

सार

गांव कोटला नुम्हाल की रहने वाली मनीषा को इस शानदार उपलब्धि के लिए एचपीयू शिमला में आयोजित वार्षिकोत्सव में कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
मनीषा गौतम को एचपीयू ने किया पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत दाड़लाघाट की मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में एमए हिंदी की परीक्षा में 85 फीसदी अंक लेकर प्रदेशभर में टॉप किया है। गांव कोटला नुम्हाल की रहने वाली मनीषा को इस शानदार उपलब्धि के लिए एचपीयू शिमला में आयोजित वार्षिकोत्सव में कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने सम्मानित किया है। मनीषा ने 1800 में से 1476 अंक प्राप्त कर किए हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर दो पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन


मनीषा की प्रारंभिक शिक्षा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़लाघाट से हुई है, जहां से उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने आरकेएमवी शिमला से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर एचपीयू से एमए हिंदी की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह हिंदी विषय में पीएचडी (रिसर्च) की तैयारी कर रही हैं। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे दाड़लाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें