फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म ‘ट्रैक द मिस्ट्री’ में दिखेगा हिमाचल का ये गबरू

Thu, 24 Nov 2016 09:23 AM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के हुनर ने बॉलीवुड में डंका बजा दिया है। लगातार हिमाचल के कलाकार बॉलीवुड में पैर जमा रहे हैं। अब जिला मंडी के मनीष शर्मा फिल्म ट्रैक द मिस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म में मनीष शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है।
विज्ञापन


यह फिल्म दिसंबर महीने में रिलीज होगी। प्रसिद्ध निर्देशक पवन शर्मा की ओर से निर्देशित इस फिल्म में हिमाचली कलाकारों के साथ-साथ यहां की वादियां भी दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी और मार्च में मंडी जिला के जंजैहली में की गई थी।

फिल्म को रिलीज करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे मनीष शर्मा के साथ-साथ पायल शर्मा, पुष्पराज और गगन प्रदीप भी फिल्म में विभिन्न किरदार निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि बॉलीवुड की नामी हस्तियां भी फिल्म दिखेंगी।
विज्ञापन


इनमें हेमंत पांडे और सुखविंद्र सिंह आदि शामिल हैं। हेमंत पांडे कृष, बिन बुलाए बाराती, मुझे कुछ कहना है, रेडी व मिलेंगे-मिलेंगे आदि कई फिल्मों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर चुके हैं। इसके अलावा इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां हैं, जो कि मुंबई से संबंधित हैं।

फिल्म में कई गीत भी हैं, जिन्हें नामी प्ले बैक सिंगरों ने गाया है। करीब पांच वर्ष से रंगमंच से जुड़े मनीष शर्मा ने हाल ही में रिलीज हुई हिमाचल की पहली फीचर फिल्म नट्ठ पज्ज में विलेन का दमदार किरदार निभाया है। वहीं, वर्ष 2012 में उन्हें रामपुर में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। मनीष शर्मा के पिता कर्म चंद एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता विमला गृहिणी हैं।

नशे पर भी कटाक्ष करेगी ट्रैक द मिस्ट्री : मनीष
बिलासपुर आए मनीष शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से नशे पर भी कटाक्ष किया गया है। उन्होंने फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देने से इंकार किया, उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी काफी अच्छी है और सभी कलाकारों ने काफी अच्छा काम किया है। जिसे दर्शक जरूर पंसद करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें