सेक्टर-43 और केमिस्ट की दुकान से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए शिमला। राजधानी के मालरोड पर वेक एंड बेक कैफे में काम करने वाले उपमंडल चौपाल के मनीष (21) की हत्या के मामले में शिमला पुलिस आरोपी सितेंद्र को लेकर चंडीगढ़ पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का पूरा सीन री-क्रियेट करवाया। कैसे आरोपी शिमला के मालरोड पर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ पहुंचा। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यहां पर क्या-क्या किया। चंडीगढ़ से कैसे सिरसा भागा। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच एवं पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
चंडीगढ़ में जांच टीम ने केमिस्ट की दुकान में फार्मासिस्ट से भी पूछताछ की है। इसके अलावा चंडीगढ़ में सेक्टर-43 और केमिस्ट की दुकान से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। आरोपी जिस हरियाणा रोडवेज की बस में बैैठा था उसके चालक-परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 25 फरवरी की रात को हरियाणा के सिरसा (रनिया) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह वारदात को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ भाग गया था। संवाद