फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाएगा निगम

Fri, 01 Mar 2024 06:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला।
विज्ञापन

जिले की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में नगर निगम शिमला मदद करेगा। इनके बनाए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने को नगर निगम एक बड़ी योजना तैयार करने जा रहा है। महिलाओं के हाथों से बनाए उत्पादों को ब्रैंड बनाकर पेश करने की तैयारी चल रही है, जिससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। शिमला शहर और ठियोग नगर परिषद क्षेत्र से आई महिलाओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया है। परिमहल में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि फरवरी में 40 महिलाओं का पहला बैच प्रशिक्षण ले चुका है। अब दूसरे बैच में अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए शिमला में सही जगह चाहिए। महापौर ने कहा कि निगम इसमें पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें