फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: छोटे शाही स्नान पर हजारों शिवभक्तों ने लगाई पवित्र डल झील में डुबकी

Fri, 23 Aug 2019 08:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश की पवित्र डल झील में हजारों शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार सुबह 8.09 बजे छोटे शाही स्नान शुभ मुहूर्त शुरू हुआ जो शनिवार सुबह 8.32 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

शाम तक 15 हजार से अधिक शिवभक्तों ने पवित्र झील में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। यात्रियों के भोले के जयकारों से पूरी घाटी गूंज उठी। शनिवार से आधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू हो जाएगी जो छह सितंबर तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राधाष्टमी पर बड़े शाही स्नान पर संचूई के शिव चेले पार करेंगे डल

डल झील - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर होने वाले छोटे शाही स्नान के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए काफी तादाद पर शिव भक्त वीरवार को ही डल झील पहुंचे गए थे। पांच सितंबर को राधाष्टमी पर बड़े शाही स्नान पर संचूई के शिव चेले डल को पार करेंगे।

गौरतलब हो कि मणिमहेश झील देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आस्था का केंद्र है। जन्माष्टमी और राधाष्टमी दो दिन ऐसे होते जब मणिमहेश में स्नान का विशेष महत्व माना गया है।

जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी हैं। सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद हैं। लंगर समितियां भी यात्रा के विभिन्न पड़ावों में सेवा के लिए तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें