फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नगर क्षेत्रों से बाहर अवैध भवनों को नियमितीकरण की कोई नीति नहीं

Fri, 23 Aug 2019 08:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में नगर क्षेत्र से बाहर अवैध भवन को नियमित करने के लिए कोई भी नीति नहीं बनी है। हिमाचल में नगर और नगर के बाहरी क्षेत्रों के 8782 नशे के प्रस्ताव आए। इनमें 3338 नक्शों को मंजूरी दी गई है। यह जानकारी शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने विधायक रमेश धवाला के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। कहा कि प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन विधेयक संख्या - 14/2016 के तहत नक्शे प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जल्द बनेगी हिमाचल की नई ई-वाहन पॉलिसी, परिवहन मंत्री ने विधानसभा में किया खुलासा
इधर, हिमाचल में अवैध भवन मालिक सरकार से भवन नियमित करने का आग्रह कर रहे हैं। लगातार प्रदेश सरकार पर भवन नियमित करने का दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने भी लोगों के अवैध भवनों को नियमित करने का वायदा किया था, लेकिन उस समय भी भवन नियमित नहीं हो पाए हैं। अब सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान टीसीपी में मिलाए गए क्षेत्रों को बाहर करने के लिए कमेटी गठित की है।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बीपीएल सूची में शामिल होंगे एक लाख नए परिवार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

विज्ञापन

एक साल में बनेगा स्वारघाट पर्यटन सूचना केंद्र : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर के स्वारघाट में पर्यटन सूचना केंद्र एवं स्वागत कक्ष निर्माण एक साल के भीतर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भवन में लेंटर पड़ गया है। एक साल के भीतर इसे पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी नयनादेवी के विधायक की ओर से नियम - 61 के तहत पूछे प्रश्न के उत्तर में दी। नयनादेवी विधायक ने कहा कि यह कार्य उस वक्त से चल रहा है, जब मैं वन मंत्री था।

उन्होंने कहा कि स्वारघाट पर्यटन सूचना केंद्र और स्वागत कक्ष के लिए 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। यह कार्य सर्वप्रथम हिमाचल पर्यटन विकास निगम को सौंपा है।

पहले यह कार्य बिलासपुर जिला प्रशासन को सौंपा गया, अब यह कार्य बिलासपुर ने वन विभाग को सौंपा है। उन्होंने कहा कि 10,99,476 रुपये का प्लॉट समतल किया गया। प्लॉट के आधे हिस्से पर लेवल करने के लिए दीवारें, पिलर और स्लैब डाला गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें