फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: हेली टैक्सी का इस बार नौ हजार रुपये होगा किराया, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Wed, 23 Aug 2023 03:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

मणिमहेश न्यास और प्रशासन ने यात्रा में सेवा को लेकर आवश्यक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और संबंधित कंपनी को तीन सितंबर से यात्रा में सेवा देने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन
मणिमहेश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिमहेश यात्रा में भरमौर से गौरीकुंड के लिए यात्रियों को हेली टैक्सी सेवा के लिए नौ हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  बीते वर्ष के मुकाबले इस बार प्रति यात्री 1,602 रुपये अधिक वहन करने होंगे। मणिमहेश न्यास और प्रशासन ने यात्रा में सेवा को लेकर आवश्यक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और संबंधित कंपनी को तीन सितंबर से यात्रा में सेवा देने का आदेश दिया गया है। बता दें कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हैली टैक्सी सेवा न्यास की ओर से प्रदान की जाती है। 

विज्ञापन


इस वर्ष मणिमहेश न्यास ने हेली टैक्सी सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया करवाई। इसमें सिर्फ एक ही कंपनी ने भाग लिया। इसे देखते हुए न्यास ने टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था, लेकिन फिर भी एक ही कंपनी सेवाएं देने के लिए आगे आई। नतीजतन, मणिमहेश न्यास ने कंपनी के प्रबंधन से समझौता किया और किराया निर्धारित किया। बहरहाल, अब इस वर्ष केरल की थंबी एविएशन कंपनी मणिमहेश यात्रा के दौरान हेली टैक्सी सेवा देगी। भरमौर से गौरीकुंड के लिए एक तरफ से हेलिकाप्टर के जरिये किराया 4,500 रुपये होगा। जबकि, दोनों तरफ का हवाई सफर नौ हजार रुपये प्रति यात्री होगा। 

पिछले साल 7,398 रुपये था किराया
वर्ष 2019 में भरमौर से गौरीकुंड के लिए आने-जाने का किराया 5,500 था। कोरोना काल के दौरान मणिमहेश यात्रा में सिर्फ परंपराएं निभाई गईं। 2022 में भरमौर से गौरीकुंड जाने का किराया 7,398 रुपये रहा। अब 2023 में यह किराया 9,000 रुपये रहेगा। अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश न्यास और प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अच्छी सुविधाएं मिल सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें