फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर मंडराया खतरा, यात्रियों को फिलहाल रोका

विज्ञापन
हेलीपेड में बारिश के दौरान भद्रवाह से आए यात्री चिन्हों के साथ।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम को देखते हुए भरमौर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को भरमौर की ओर रुख न करने की हिदायत दी है। इसको लेकर देश विदेश से मणिमहेश यात्रा पर आने वाले यात्रियों में संशय की स्थिति बन गई है। वहीं डल झील और गौरीकुंड में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए यात्रियों को निचले क्षेत्रों में सुरक्षित भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान भोलेनाथ शिव भक्तों की खूब परीक्षा ले रहे हैं जन्माष्टमी के बाद खिले मौसम में भद्रवाह, पंजाब, दिल्ली के शिव भक्त काफी संख्या में पवित्र डल झील की तरफ रुख कर रहे हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने बताया की मणिमहेश डल झील और गौरी कुंड में तैनात सेक्टर अधिकारियों कर्मचारियों को वायरलेस सेट से मेसेज किया है कि खराब मौसम के चलते डल झील और गौरी कुंड में हिमपात हो सकता है। एहतियातन वहां पर मौजूद यात्रियों को निचले सुरक्षित क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मणिमहेश यात्रा पर आए शिव भक्तों को रविवार को दोपहर के बाद मौसम ने खूब परीक्षा ली। इस दौरान चौरासी परिसर मंदिरों, स्कूलों, कॉलेज और लोगों के घरों मे जहां भी यात्रियों को आसरा मिला वहां भक्तों ने शरण ली। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही मौसम ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। रविवार को हजारों भक्त यहां पहुंचे है। इसमें ज्यादा संख्या जम्मू कश्मीर के यात्रियों की है।
विज्ञापन

हेलीपैड मे भद्रवाह के यात्रियों के डेरा जमाते ही रविवार को चॉपर सेवा बंद कर दी गई है। अब चॉपर सेवा भद्रवाह के यात्रियों के यहां से जाने के बाद ही शुरू हो पाएगी। शनिवार दोपहर के बाद ही हेलीपैड मे देवताओं के चिन्हों को स्थापित करना शुरू कर दिया था। चॉपर कंपनी ने भी शनिवार को दोपहर के बाद चॉपर एक तरफ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें