फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: हड़सर में तबीयत बिगड़ने से श्रद्धालु की मौत, अब तक छह की गई जान

Sat, 27 Aug 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह मणिमहेश यात्रा पर आए हुए थे। हड़सर के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। श्रद्धालुओं ने रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
श्रद्धालु की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (60) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी आरैनवाला कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है। अभी तक छह यात्रियों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह मणिमहेश यात्रा पर आए हुए थे। हड़सर के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। श्रद्धालुओं ने रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने यहां चेकअप के बाद बलदेव को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बलदेव यात्रा पर अकेले आए थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद

विज्ञापन


तीन दिन हेलीटैक्सी के बजाए पैदल यात्रा करें श्रद्धालु
 पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन दिन तक श्रद्धालुओं को हेलीटैक्सी के बजाए पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। तकनीकी कारणों की वजह से ये सेवा बंद रखी जाएगी। उपमंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने बताया कि तकनीकी कारणों का तर्क देकर हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों ने 29 अगस्त सुबह पांच बजे से सांय पांच बजे तक, 31 अगस्त को सुबह पांच बजे से सुबह 9 बजे तक और एक सितंबर को दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक हेली टैक्सी सेवा बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें