फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। बैरास्यूल डैम साइट से नकरोड़ की तरफ पैदल जा रहे व्यक्ति को नाके के दौरान नकरोड़ पुलिस ने 614 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। व्यक्ति की पहचान बसंत लाल निवासी कुलथोट डाकघर थनेईकोठी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम करीब 6:45 बजे नकरोड़ चौकी की टीम बैरास्यूल डैम साइट पर नाके पर तैनात थी। इस दौरान बैरास्यूल डैम साइट से बसंत लाल पैदल आ रहा था। उसके हाथ में एक थैला था। पुलिस नाके को देखकर वह घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 614 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी तीसा सुरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें