फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: पहली बार भरमाणी से धन्छौ को होंगी हवाई उड़ानें

Mon, 02 Jul 2018 01:26 PM IST
रणजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

2 से 17 सितंबर तक चलने वाली मणिमहेेश यात्रा 2018 के लिए दो के बजाय इस बार तीन हेली टैक्सियां उड़ान भरेंगी। पहली बार भरमाणी से धन्छौ के लिए भी उड़ानें होंगी। प्रशासन ने भरमाणी माता मंदिर के पास निजी भूमि पर हेलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धन्छौ में भी हेलीपैड के लिए जगह तलाशी जा रही है। भरमौर से गौरीकुंड के लिए पहले की तरह उड़ानें जारी रहेंगी। इसकी पुष्टि एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि इससे मणिमहेेश न्यास की आमदनी तो बढ़ेगी ही, श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

मान्यता है कि भरमाणी माता के दर्शन किए बगैर मणिमहेश की यात्रा पूरी नहीं होगी। इसलिए श्रद्धालु पहले भरमाणी माता के दर्शन को जाते हैं। उसके बाद कैलाश पर्वत के दर्शन को प्रस्थान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन अब श्रद्धालु भरमाणी से सीधे धन्छौ को रवाना हो पाएंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी। साथ ही श्रद्धालु आराम से कैलाश पर्वत के दर्शन कर पाएंगे। इस मर्तबा पवित्र मणिमहेश यात्रा 2 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक अधिकारिक तौर पर चलेगी।

स्थानीय लोग प्रशासन से यात्रा का स्वरूप अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर तीन महीने बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें