फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश में चोरी हुआ लाखों का चढ़ावा

Thu, 04 Sep 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शाही स्नान (राधाष्टमी ) पर चढ़ने वाले चढ़ावे का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है। जिन सीलबंद थैलों में चढ़ावा रखा गया था। उन थैलों के साथ छेड़छाड़ की गई है। साफ लग रहा है कि थैलों से पैसा निकाला गया है।
विज्ञापन


इससे चोरी का खुलासा हुआ है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था सवालों में घेरे में आ गई है। इस बार लाखों श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर पहुंचे थे। अनुमान है कि लाखों रुपये का चढ़ावा चढ़ा है।

यह चढ़ावा सरकारी अधिकारियों की नाक तले चोरी हो गया है, और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। राधाष्टमी पर्व पर सचुईं गांव के चेले डल झील को पार करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान डल झील पर स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग के साथ चरपट नाथ तथा दशनामी अखाड़े की छड़ी रखी जाती हैं। इसके अलावा हड़सर के पुजारी भी मौजूद रहते हैं और शाही स्नान शुरू होता है। इसके बाद 24 घंटे तक डल झील पर चढ़ने वाला चढ़ावा इन चार हिस्सों में बांटा जाता है।

यह चढ़ावा प्रशासन की देखरेख में चढ़ता है। शाही स्नान पर चढ़ने वाले चढ़ावे को सील करके कड़ी सुरक्षा में लघु संयुक्त भवन पट्टी पहुंचाया जाता है।

इसके बाद प्रशासन चारों हिस्सादारों को बुलाकर उनके समक्ष चढ़ावे की गिनती करता है और चढ़ावा हिस्सेदारों में बांटा जाता है। वीरवार को इस चढ़ावे की गिनती होनी थी।

जब बॉक्स तथा थैले खोले गए तो कुछ थैले ढीले पाए गए। इससे साफ लग रहा था कि थैले से चढ़ावे के पैसे निकाले गए हैं। इस कारण चढ़ावे की गिनती नहीं की गई। मामले की जांच के बाद ही चढ़ावे की गिनती होगी।

चढ़ावे के हिस्सेदारों ने भी प्रशासन पर अंगुली उठानी शुरू कर दी है। एडीएम लक्ष्मीकांत शर्मा ने माना कि चढ़ावे के कुछ पैसे गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन थैलों में चढ़ावे के पैसे रखे थे, वह थैले ढीले पाए गए। प्रशासन की ओर से जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें