फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाजारों में आम की दस्तक, सफेदा पहुंचा अब लंगड़े का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा आम, तरबूज 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिका
विज्ञापन

अभी केरल से पहुंच रही सफेदा आम की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गर्मी शुरू होते ही राजधानी के बाजारों में फलों के राजा आम ने दस्तक दे दी है। शुरुआत में आम के दाम 300 रुपये किलो चल रहे हैं। महंगा होने के चलते फिलहाल आम, आम आदमी की पहुंच से बाहर है। ऐसे में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या ज्यादा नहीं है लेकिन रसीला आम सबको आकर्षित कर रहा है।
फल विक्रेताओं का कहना है कि अप्रैल में आम आदमी के लिए भी खास बन जाएगा और कीमत घट जाएगी। इसके अलावा बाजार में तरबूज 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिका। लोअर बाजार स्थित परचून फल विक्रेता विजय कुमार ने बताया कि अभी मंडी में केवल सफेदा आम की खेप पहुंची है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र से सुरखा, यूपी से दशहरी, चौसा और लंगड़ा किस्म के आम भी बाजार में उपलब्ध होंगे। होल सेल फल विक्रेता जसवीर सिंह ग्रोवर ने बताया कि अभी मंडी में केरल से आम की सप्लाई पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 10 दिनों में दामों के दामों में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। अभी केवल दो से तीन डब्बे ही बाजार में पहुंचे हैं। इसके अलावा तरबूज की सप्लाई बंगलूरू से पहुंच रही है जो वीरवार को 42 से 45 रुपये प्रतिकिलो थोम दाम में बिका। उन्होंने कहा कि बाजार में आम की अभी एक किस्म सफेदा ही उपलब्ध है। इस साल आम की पैदावार अच्छी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें