फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि महोत्सव: पंजाबी के साथ हिंदी, पहाड़ी तरानों पर झूमेगी छोटी काशी

Sat, 26 Feb 2022 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया है। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या दो मार्च को होगी। इसमें देशभर में नाम कमाने वाले हिमाचल पुलिस के बैंड हारमनी ऑफ दी पाइन्स की प्रस्तुति भी रहेगी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार भी प्रस्तुति देंगे। तीन मार्च को हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत और पंजाबी गायिका अर्शप्रीत कौर गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

विज्ञापन


चार को इंडियन आइडल फेम हिमाचल के कुमार साहिल और पंजाबी गायक मनकीरत औलख धमाल मचाएंगे। पांच मार्च को इंडियन आइडल फेम हिमाचल के अनुज शर्मा और हिमाचली लोक गायक नरेंद्र ठाकुर प्रस्तुति देंगे। छह मार्च को दिव्यांग बच्चों का फैशन शो होगा। साथ ही नाटी किंग कुलदीप शर्मा गायकी का जादू बिखेरेंगे। सात मार्च को दिव्यांग बच्चों का डांस शो डांस ऑन व्हील रहेगा।

इसके अलावा पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर अपने गानों से धमाल मचाएंगे। 8 मार्च को सेरी मंच पर शहीदों को नमन कार्यक्रम रहेगा। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया है। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


देश के शहीदों को समर्पित होगी एक संध्या
डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मेले में छह की बजाय 7 सांस्कृतिक संध्याएं रखी हैं। 7वीं संध्या हमारे देश के वीर शहीदों को समर्पित रहेगी। इसमें शहीदों के परिजनों के अलावा सैनिक परिवारों को विशेष तौर से बुलाया जाएगा। इसका आयोजन आठ मार्च को सेरी मंच पर किया जाएगा। यह एक प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है और इसके लिए ट्रैफिक प्लान भी अलग बनेगा। अन्य सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें