फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पधर गोदाम में 95 क्विंटल सरकारी चावल खराब

विज्ञापन
मंडी जिला के पधर में खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम में पानी घुसने से खराब हुआ अनाज। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर स्थित खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम में पानी के रिसाव से करीब 95 क्विंटल चावल बरबाद हो गए। इससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

अब पधर उपमंडल के 27 डिपुओं में चावल के कोटे में विलंब हो सकता है। इस पर सभी राशन डिपुओं के संचालक सतर्क हो गए हैं। 19 अगस्त को हुई भारी बारिश से पानी गोदाम में घुस गया। इससे चावल के 50 किलोग्राम के 190 कट्टे (बोरी) खराब हो गए।
इस लापरवाही को लेकर निगम की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, निगम के अधिकारियों की मानें तो पधर में गोदाम की बड़ी किल्लत है। सही ढंग का गोदाम न मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। बड़ा गोदाम न मिलने के कारण निगम को दाल, आटा, चावल, चीनी और सीमेंट आदि के भंडारण के लिए अलग-अलग गोदाम लेने पड़े हैं।
विज्ञापन

कार्यालय के साथ लगते चावल के गोदाम में पानी का रिसाव होने से लाखों का नुकसान हुआ है। पिछले महीने चने की खराब दाल की सप्लाई डिपुओं में आई थी। उपभोक्ताओं के एतराज के बाद खराब दाल की पूरी सप्लाई वापस कर दी गई थी।
खाद्य आपूर्ति निगम पधर के एरिया मैनेजर सुमन कुमान ने कहा कि भारी बारिश के कारण गोदाम में पानी आने से चावल के 50 किलोग्राम वजन की 190 बोरी खराब हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें