फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व मंत्री मनसा राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 Jan 2023 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनसा राम का रविवार को करसोग में उनके पैतृक श्मशानघाट इमला विमला मोक्षधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटों कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस मौके पर मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) सुंदर सिंह ठाकुर ने भी करसोग पहुंचकर मनसा राम को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए करसोग के न्यारा कॉलोनी स्थित उनके निवास में रखा गया था। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मनसा राम राज्य के पहले मुख्यमंत्री वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे कम उम्र के मंत्री थे।

मंत्री और विधायक के तौर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मनसा राम की कमी राज्य को हमेशा खलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा राम हमेशा उनसे मार्गदर्शक के रूप में मिलते थे और उनके साथ अनुभव साझा करते थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने करसोग पहुंचकर दी पूर्व मंत्री मनसाराम को श्रद्धांजलि
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसाराम का रविवार को करसोग में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसाराम वरिष्ठ नेता थे। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे युवा मंत्री के रूप में शामिल थे। मनसाराम ने मंत्री और विधायक के तौर पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनसाराम की कमी पार्टी और प्रदेश को हमेशा खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें