चांबी पंचायत के नेहरा गांव में अंतरजातीय विवाह करने पर वधू पक्ष ने वर के घर पर हमला कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान वधू पक्ष ने घर की महिलाओं को बाहर घसीट कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पूरे परिवार को जातिसूचक शब्द के साथ बेइज्जत किया। मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूपेंद्र कुमार पुत्र थमेश दत्त निवासी नेहरा डाकघर चांबी ने कहा है कि उसके छोटे भाई पिछले सहमति से एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया। इससे वधू पक्ष के लोग गुस्सा हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोमवार को वधू पक्ष से कई वाहनों में आए दर्जनों लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपी उसके माता-पिता, पत्नी, दादी और दो साल के बेटे को घर से बाहर घसीटकर ले गए। आरोपियों ने उसकी माता सहित सभी को जातिसूचक शब्द कहकर बेइज्जत किया। उन्होंने जिंदा जलाने की भी धमकी दी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।